फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा दोहरीघाट से आरंभ हो कर मऊ जिला कार्यालय पर पहुंची। तिरंगा यात्रा में उत्साहित कार्यकर्ताओ का उत्साह देखते ही बन रहा था। तिरंगा यात्रा में सम्मिलित कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, तथा अन्य देश भक्ति से ओतप्रोत नारे लगाए। जनपद में दोहरीघाट, अमिला, घोसी, कोपागंज, बलिया मोड़ व भीटी से तिरंगा यात्रा निकली वहां पर स्थानीय कार्यकर्ताओं व अन्य स्वयंसेवी समूहों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

जिला कार्यालय पर तिरंगा यात्रा पहुंचने पर जिलाध्यक्ष सुनील गुप्त ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि,भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिस उत्साह से तिरंगा यात्रा में भाग लिया, यह अत्यंत ही सराहनीय है। 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व हम सब को भारत माता के वीर सपूतों को याद करने का एक अवसर देता है। जिस प्रकार से स्वतंत्रता सेनानियो ने विदेशियों के कुशासन से लड़कर हमें आजाद करवाया उनके सतकर्मों के हम सदा कर्जदार रहेंगे। महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, वीर सावरकर, अशफाकउल्ला खाँ, खुदीराम बोस आदि ऐसे तमाम वीर सपूत हुए जिन्होंने अपना जीवन देश के नाम कर दिया।
इस अवसर पर विजय नरायन शर्मा, अखिलेश तिवारी, लालचंद चौहान, जलज सिंह, डा. एच एन सिंह, रामदीन पाण्डेय, गुलाबचंद, विनय जैसवाल, विजय राजभरस्त्रत्त् विजयशंकर सिंह, कवल गिरी, राजीव जौहरी, कृपाशंकर सिंह, आशुतोष राय, वीरेंद्र गुप्त, मुहम्मद सैफ, मीडिया प्रभारी कृष्ण कान्त राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें