फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को तमंचा सटाकर एक लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सलाहाबाद-मऊ मार्ग पर महराबंधा बाजार के निकट भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को तमंचा सटाकर बदमाशों ने एक लाख दस हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर एएसपी शिवाजी, सीओ सिटी राजकुमार यादव सहित थानाध्यक्ष पहुंचे। संचालक की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के महराबंधा गांव निवासी प्रशांत विक्रम सिंह की एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र महराबंधा सलाहाबाद रोड पर स्थित है। इसी के पीछे इनका मकान भी है। सोमवार की सुबह एक बाइक पर सवार दो युवक हेलमेट लगाए और गमछा बांधे आया और कैश की बात पूछकर चले गए। सोमवार की दोपहर लगभग एक बजे पुन: बाइक पर सवार दो बदमाश एक हेलमेट और दूसरा गमझा बांधकर आए और बैंक में पैसा निकालने के लिए घुसे। बैंक में घुसते ही बदमाशों ने संचालक प्रशांत विक्रम सिंह और एक ग्राहक को तमंचा सटा दिया और काउंटर से एक लाख दस हजार रुपये ले लिए। इस घटना से पैसे का लेन देन करने वाले ग्राहक सेवा केंद्र में खड़े अन्य ग्राहकों को सांप सूंघ गया और वह डरे सहमे वहीं खड़े रहे। बदमाशों ने एक लाख दसह हजार रुपया लेकर तमंचा लहराते और सभी को गोली मारने की धमकी देते हुए बाहर निकल गए। बाहर बाईक पर सवार होकर बदमाश इटौरा की तरफ फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर सीओ सिटी राजकुमार यादव, थानाध्यक्ष आदि मौके पर पहुंचे। इस संबंध में बैंक के संचालक ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी है। सीओ सिटी राजकुमार यादव का कहना है कि सूचना मिलने के बाद बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
इनसेट
दूसरी बार लूट की हुई घटना
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र इटौरा बाजार में गत 26 जुलाई को भी बाईक सवार बदमाशों ने बैंक आफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र से एक लाख से अधिक रुपये इसी प्रकार लूट लिए। पुलिस अभी इस मामले का भी खुलासा नहीं कर सकी है तब तक बदमाशों ने दूसरी घटना को भी अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें