फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट 2023 परीक्षा में शामिल होंगे 89626 परीक्षार्थी:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में 89,626 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए फार्म भरने की तिथि समाप्त हो गई है। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में परीक्षार्थियों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड 2023 हाईस्कूल, इंटर की बोर्ड परीक्षा मेें 89626 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जबकि 2022 में 79636 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। यूपी बोर्ड 2023 हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के तैयारी की प्रक्रिया तेज हो गई है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए फार्म भरने और कक्षा नौंवी तथा 11वीं के विद्यार्थियों के पंजीकरण की अंतिम समाप्त हो चुकी है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल में 47714 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट में 41912 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। जबकि वर्ष 2022 में हाईस्कूल में 44056 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट में 35581 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन

वहीं नौवीं में 42714 परीक्षार्थी तथा 11वीं में 33671 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। आंकड़ों के अनुसार हाईस्कूल में 3656 परीक्षार्थी तथा इंटर में 6331 परीक्षार्थियों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से यूपी बोर्ड 2023 हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के आवेदन की तिथि 10 अक्तूबर 2022 को समाप्त हो गई थी।
अधिकारियों की मानें तो परीक्षा की तैयारी चल रही है। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि वर्ष 2023 में आयोजित होने यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 89626 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। जांच पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें