जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के 1044 पदों के के लिए 8456 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए। अब इनका आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र का ऑनलाइन सत्यापन किया गया।
सर्वाधिक मेरिट गुणांक वाले एक पद की तुलना में तीन गुना अभ्यर्थियों को मूल अभिलेख का सत्यापन किया जाएगा। बताया कि सत्यापन की प्रक्रिया विकास भवन स्थित सभागार एवं जिला कार्यक्रम कार्यालय कक्ष में 23 फरवरी से 07 मार्च तक मूल शैक्षिक एवं अन्य अभिलेखों का सत्यापन पूर्वान्ह 10 बजे से अपराह्न 05 बजे तक किया जाएगा।
घोसी और कोपागंज में 23 फरवरी, बड़राव, शहर और दोहरीघाट में 24 फरवरी, रानीपुर में 25 फरवरी, रतनपुरा में 26 फरवरी, परदहां में 27 फरवरी, फतेहपुर मंडाव 06 मार्च, मुहम्मदाबाद गोहाना में 07 मार्च को होगा।
13 मार्च को सत्यापन के समय छूटे हुए सभी अभ्यर्थी जिला कार्यक्रम कार्यालय स्तर से आॉनलाइन आवेदन पत्र में दर्ज मोबाइल नंबर पर सूचित किया जाएगा। विभाग की तरफ से वैभव सिंह, अभिषेक शर्मा, ओम प्रकाश राम, अवधेश कुमार सूचित करेंगे।
बताया कि विभागीय कर्मचारियों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के बहकावे में न आए। बताया कि जिन अभ्यर्थियों को फोन से माध्यम से सूचना दी जाएगी वही अभ्यर्थी सत्यापन के लिए विकास भवन में निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होंगे।