फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

819 मतदाताओं ने डाला वोट

Wed, 03 Feb 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के लिए बुधवार को संघ के पुस्तकालय भवन में मतदान हुआ। मतदान के लिए दो टेबल व 16 मतदेय स्थल बनाए गए थे। 827 अधिवक्ताओं में से 819 ने वोट डाले। जिसमें 12 टेंडर मत शामिल हैं। मतगणना गुरुवार की सुबह दस बजे से होगी। मतदान को लेकर कचहरी परिसर में पूरे दिन सरगर्मी बनी रही । जनपद न्यायाधीश अनिरुद्ध सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह मतदेय स्थल पर पहुंच कर मतदान स्थल का निरीक्षण लिया। मतदान को लेकर कचहरी परिसर में सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त किए गए थे।
विज्ञापन



 सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के एल्डर कमेटी के चेयरमैन इश्तियाक अहमद ने बताया कि मतदान में 827 अधिवक्ताओं में 819 ने अपने मतों का प्रयोग किया, इसमें 12 टेंडर मत शामिल है। उन्होंने बताया कि मतगणना गुरुवार की सुबह दस बजे से प्रारंभ होगी, जो मतगणना समाप्त होने तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि मतगणना के समय प्रत्याशी स्वयं मौजूद रहेंगे अथवा उनके एक-एक अभिकर्ता मतगणना के समय मौजूद रह सकते हैं। मतदान को लेकर कचहरी परिसर में प्रत्याशियों के अलावा उनके समर्थक पूरे समय मतदाताओं को अपने-अपने पक्ष में मतदान करने के लिए तरह तरह से लुभा रहे थे।

मतदान के बाद सभी प्रत्याशी व उनके समर्थक अपने प्रत्याशियों के जीत का दावा करते नजर आए। लेकिन कचहरी में सबसे ज्यादा अधिवक्ताओं के बीच जो चर्चा रही उसके अनुसार मुख्य लड़ाई अध्यक्ष पद के लिए शमसुल हसन व जेएन द्विवेदी तथा महामंत्री पद के लिए दारोगा सिंह, सत्येंद्रनाथ राय तथा मकरध्वज यादव के बीच कांटे का संघर्ष देखने को मिलेगी। कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।
विज्ञापन


मतदान को लेकर कचहरी परिसर में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। मतदान के समय एल्डर कमेटी के सदस्य गुरुनरायन पांडेय,  विश्व विजय पांडेय, शंभुशरण श्रीवास्तव के अलावा सहायक चुनाव अधिकारी अनिल  शर्मा, हुमा रिजवी, सज्जाद हुसैन, अरविंद श्रीवास्तव, रणविजय मिश्र, रजनीश  राम, रुपेश सिंह, राकेश वर्मा, रजनीश मौर्य, प्रदीप श्रीवास्तव, रुपेश  पांडेय, गिरिजाशंकर यादव, नमोनरायन राय, सुधीर मल्ल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें