्लोक सभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला मजिस्ट्रेट ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में ईवीएम एवं वीवीपैट इलेक्ट्रिानिक मशीन का प्रशिक्षण जनरल मास्टर ट्रेनरों को प्रोजेक्टर के माध्यम से तथा ईवीएम एवं वीवी पैट इलेक्ट्रानिक मशीन को दिखाकर प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में ट्रेनर द्वारा ईवीएम एवं वीवी पैट इलेक्ट्रानिक मशीन के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई। यह जनरल मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण लेने के बाद पीठासीन अधिकारी को प्रशिक्षण देंगे। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र नेेे बताया कि मतदान के दिन किसी राजनैतकि दलों द्वारा किसी भी प्रकार का विवाद फैलाया जाता है तो उसे बिना सोचे समझे सबसे पहले जेल भेजा जाएगा। उन्होने बताया कि मतदान के दिन माक पोल पूर्वाह्न छह बजे मतदान अभिकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न कराया जाना होगा। निर्वाचन आयोग द्वारा 15 मिनट का समय रखा गया है। इसके साथ यह भी बताया गया कि पार्टियों को बूथ पर जाने के बाद किसी राजनैतिक दलों द्वारा अतिथ्य स्वीकार्य नही करेंगे। बूथ पर खाने-पीने की व्यवस्था जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जनपद के समस्त बूथों पर रसोईयों के माध्यम से भोजन आदि की व्यवस्था किया जाना है। मतदान हर हाल में पूर्वाह्न सात बजे से प्रारंभ करा देना है। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान में एक घंटे का समय बढ़ा दिया गया है यह मतदान प्रात: सात बजे से शाम छह बजे तक किया जाएगा। सभी जनरल मास्टर ट्रेनरों के कार्यों को विस्तारपूर्वक बताया गया। अपने मन से किसी प्रकार कर निर्णय न लेने के निर्देश दिए गए। चुनाव में लगाए गए अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा यदि किसी प्रकार की लापरवाही मिली तो कार्यवाही की जाएगी। प्रशिक्षण में जनरल मास्टर ट्रेनरों से निर्वाचन प्रशिक्षण मूल्यांकन प्रश्नपत्र भी भरवाए गए। मतदान के दिन मतदाताओं के पास पहचान पत्र के रूप में निर्वाचन कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड, जाब कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइवरी लाइसेंस को दिखाकर अपने बूथ पर अपना मतदान कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, परियोजना निदेशक, बन्दोवस्त अधिकारी चकबन्दी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आदि शामिल रहे।