फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहारी भगाओ मऊ बचाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर की 128 वीं जयंती के अवसर पर रविवार की रात चंदन मैरेज हाल पर मऊ नागरिक मंच और नौजवान मंच की तरफ से मऊ बचाओ बाहरी भगाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नफीस अहमद करिश्मा ने किया।
विज्ञापन

बैठक में लगभग हर क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बीते 20 वर्षों से विकास के नाम पर यह जिला काफी पीछे चला गया, क्योंकि 1999 में बसपा सांसद चुने गए, जब से आजतक जिले का विकास थमा है।
बोले कल्पनाथ राय के बाद कोई भी ऐसा अपना प्रतिनिधि नहीं बना जो इस जिले के विकास के बारे में जरा भी गंभीर हुआ हो। बाहर के लोग यहां आकर चुनाव जितने का काम तो करते है। लेकिन बाद में यहां की समस्या को भूल जाते है। कार्यक्रम में सुधाकर यादव, शिक्षक राजबहादुर सिंह, मास्टर फैयाज अहमद खान, बुनकर नेता ऐनुल मुजफ्फर साहब, एकबाल अहमद अंसारी, रफीक अहमद, मजहर आजमी, मौलाना इफ्तेखार अहमद सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। सभी ने अपने विचारों को रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें