चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना बाजार पर बुधवार की शाम एक बाइक सवार सड़क पर अचानक आए मवेशी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
आजमगढ़ जिले के जहानागंज के गोरसर गांव निवासी राजीव गुप्ता 30 बुधवार को बाइक से गाजीपुर गया हुआ था। वो गांव जाने के शाम को वापस लौट रहा था। अभी वो सरसेना बाजार के पास पहुंचा था कि सड़क पर अचानक आए मवेशी को बचाने में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।