फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर बनकर बेटियां आर्थिक रूप से हों मजबूत

Wed, 13 Mar 2019 11:47 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ जिले के नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित राजकीय आईटीआई विद्यालय में बुधवार को अपराजिता सजगता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को महिलाओं के लिए बनाए गए कानून और उनके संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान 137 छात्राओं ने शपथ पत्र भर अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत महिलाओं के संरक्षण के बारे में जानकारियों को साझा करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य भूपेंद्र पाल ने किया। इस मौके पर छात्राओं को अपराजिता सजगता कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य भूपेंद्र पाल ने कहा कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना होगा ताकि वे अपना अस्तित्व कायम रखते हुए शिक्षित होकर आर्थिक रूप से मजबूत हों। कहा कि इस दिशा में अपराजिता के तहत अमर उजाला की ओर से बेटियों के उत्थान के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जो बेटियों के उत्थान में मील का पत्थर साबित होंगे। जिससे समाज में बेटियों का मान-सम्मान बढ़ा है।

वहीं अपराजिता कार्यक्रम के तहत बेटियों तथा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाया जा रहा अभियान बहुत ही सराहनीय है। ऐसे अभियान से बेटियों के अंदर आत्मविश्वास पैदा होगा। उनको विधिक जानकारी देकर आए दिन होने वाली परेशानियों से बचाया जा सकता है। बेटियों के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही वूमेन पावर लाइन, 1090 सहित विभिन्न पहलुओं पर जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक रहने का सलाह दी गई। इस दौरान नारी गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने तथा उनके चेहरे पर पर आत्मविश्वासी मुस्कान के लिए शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें