फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने डुमराव में लगाई चौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/बढुआ गोदाम । सपा की तरफ से रविवार को सांसद आदर्श गांव डुमरावं में आवाज उठाओ सच बताओ कार्यक्रम के तहत चौपाल लगाई गई। चौपाल में समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने सपा सरकार के कार्यों का बखान किया और कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने नया कुछ नहीं किया है, बल्कि सपा सरकारद्वारा प्रारंभ कराए गए कार्यों का उद्घाटन कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में शुमार सांसद आदर्श गांव पूरी तरह से फ्लाप है। बोले केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी है। जिसके कारण आज सबसे ज्यादा परेशान किसान है। कहा किकानून व्यवस्था चौपट, मंहगाई चरम पर है। दोनों सरकारें हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। सरकार देश को हिन्दू मुस्लिम में बांट रही है। पार्टी के प्रवक्ता प्रोफेसर अली खान ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला । कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जनता से वादा किया था कि किसानों के कर्जे माफ करेंगे, प्रत्येक खाते में 15 लाख रुपये पहुंचायेंगे। प्रतिवर्ष 2 करोड़ नवजवानों को रोजगार देंगे, भ्रष्टाचार समाप्त करने, किसानों की फसलों का उत्पादन लागत से डेढ़ गुना मूल्य देने के साथ ही मंहगाई कम करेंगे लेकिन एक भी वादा पूरा नही किया। चौपाल में हिंदू वाहिंनी से संतोष यादव, लालू यादव भाजपा से विशाल मदेशिया, रंजीत राणा ने सपा की सदस्यता ग्रहण किया।
विज्ञापन


सपा सरकार के संतृप्त गांवों को सांसद ने लिया गोद
मऊ। दिग्यविजय सिंह ने पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता किया। इस मौके पर उन्होंने सपा सरकार के कार्याकाल में संतृप्त कराए गए गांवों को ही सांसद ने गोंद लेकर केवल दिखावा किया है। इन गांवों में कोई धरातलीय कार्य कराए ही नहीं गए हैं। दावा किया कि भारत की राजनीति में मात्र अखिलेश यादव ही ऐसे नेता हैं जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं, वे गांव गरीब की खुशहाली की बात करते हैं। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव, प्रवक्ता प्रोफेसर अली खान,कुद्दुश अंसारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें