फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे राष्ट्र के निर्माण के प्रणेता हो सकती है समाज के प्रति समर्पण की भावना

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के तत्वावधान में नगर के पुरानी तहसील स्थित एक पैलेस में रविवार को कर्तव्य बोध दिवस एवं राष्ट्र निर्माण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि जिला प्रचारक स्वयंसेवक संघ आत्मप्रकाश रहे। इसमें वक्ताओं ने कहा कि गुरु के अंदर अपने कर्तव्य का बोध हो जाए तो एक सशक्त राष्ट्र निर्माण की संकल्पना की जा सकती है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने कहा कि गुरु के अंदर अपने कर्तव्य का बोध हो जाए तो एक सशक्त राष्ट्र निर्माण की संकल्पना की जा सकती है। आप गुरुओं के अंदर अपने कार्य के प्रति और समाज के प्रति समर्पण की भावना ही एक अच्छे राष्ट्र के निर्माण के प्रणेता हो सकती है। विशिष्ट अतिथि जिला प्रचारक आत्म प्रकाश ने कहा कि गुरु के अंदर कर्तव्य बोध के द्वारा ही हम विश्व में अपने राष्ट्र को पथ प्रदर्शक के रूप में स्थापित कर सकते हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम से गुरुओं के अंदर राष्ट्र के प्रति एक अच्छे मानव का सृजन करने का प्रादुर्भाव विकसित होगा। मुख्य वक्ता के रूप में सर्वोदय डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर राजीव मिश्र एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राम प्रताप सिंह रहे। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष रूपेश पांडे ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों एवं गुरुजनों के प्रति आभार प्रकट किया। जिला महामंत्री अरविंद आर्य ने मंच परिचय कराया। मंच का संचालन रामसेवक ने किया। इस अवसर पर संघ के मीडिया प्रभारी चंद्रापीड मिश्र, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, सुदामा वर्मा, सुनील यादव, राम विजय, मणि प्रकाश सिंह, वीरेंद्र सिंह, वरुण मौर्य, सतारा, पूजा पांडे, सावित्री देवी, संजू देवी, गिरीश चंद कुशवाहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें