जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे मिजिल्स रूबैला टीकाकरण में शत प्रतिशत टीकाकरण कराने वाले मदरसा और स्कूलों का सम्मान किया जाएगा। बुधवार को सीएमओ ने एक मदसरा सहित पांच स्कूलों को प्रथम चरण में सम्मानित करने के लिए चिह्नित किया।
10 दिसंबर 2018 से चल रहे एमआर टीकाकरण के तहत जिले में नौ माह से 15 साल तक के आठ लाख बच्चों को टीका लगाना है। इसके तहत प्रथम चरण में जिले के 2449 स्कूल और 175 मदरसों के छात्रों का टीकाकरण होना है। हालांकि कई मदरसा और स्कूलों में इसे लेकर गलत भ्रातियां होने से टीकाकरण में बाधा आ रही है। वहीं दूसरी तरफ कुछ मदरसा और स्कूल में टीकाकरण शत प्रतिशन कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसे मदरसा और स्कूलों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत खीरीबाग स्थित बहलूल ऊलम मदरसा सम्मानित होगा। जबकि स्कूलों में सनबीम स्कूल, चंद्रा पब्लिक स्कूल, अमृत पब्लिक स्कूल, फातिमा स्कूल और लिटिल फलावर स्कूल को सम्मान के लिए चुना गया है।
एमआर टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. एमलाल ने बताया कि बहलूल ऊलम मदरसा में 300 बच्चों को टीका कराने का लक्ष्य निर्धारित था, लेकिन मदरसा प्रबंधन द्वारा 329 छात्रों का टीका लगवाया गया। इसी तरह से लिटिल फ्लवार स्कूल, सनबीम स्कूल, अमृत पब्लिक स्कूल, फातिमा, चंद्रा पब्लिक स्कूल में शतप्रतिशत छात्रों को अभियान के तहत टीका लगाया गया है।
कोट
टीकाकरण में शतप्रतिशत टीकाकरण कराने में मदरसा-स्कूल प्रबंधन के सहयोग को देखते हुए उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
- डॉ. सतीशचंद्र सिंह,