फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सात दिन की हड़ताल पर जाएंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के तत्वावधान में शिक्षकों और राज्य कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मांगों को पूरा न करने की स्थिति में छह से 12 फरवरी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। उन्होनें पीएम और सीएम को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने कहा कि सीएम ने 24 अक्तूबर को प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कमेटी का गठन किया था, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। उन्होंने कहा कि 6 से 12 फरवरी तक पुरानी पेंशन बहाली के लिए घोषित छह दिन की हड़ताल में जनपद के सभी कार्यालय और विद्यालय पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। मंच के संयोजक रामाश्रय यादव ने कहा कि सरकार के वादा खिलाफ़ी के कारण कर्मचारी शिक्षक आंदोलन को मजबूर हैं। पेंशन सेवानिवृत सेवकों के बुढ़ापे का सहारा है। जिसके लिए कर्मी आखिरी सांस तक लड़ेगा। कहा कि यदि सकरार की आनाकानी जारी रही तो 28 जनवरी को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है पुरानी पेंशन बहाली के लिए बनी कमेटी के वार्ता में कमेटी के नामित अधिकारी ही नहीं बैठे।
अंत में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। धरने को राजेश कुमार, विवेकानंद गुप्त, ब्रह्म स्वरूप मिश्रा, विनोद कुमार मिश्र, टीएन चौहान, पंकज सिंह, सुरेंद्र सोनकर, घनश्याम यादव, अखिलेश्वर शुक्ल आदि ने संबोधित किया। संचालन विवेकानंद गुप्त ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें