फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी के आधार स्तंभ होते है कार्यकर्ता: विनोद राय

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के बालनिकेतन तिराहा स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर रविवार को लोकसभा संचालन समिति तथा आईटी विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष तथा लोकसभा घोसी के प्रभारी विनोद राय मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि किसी भी पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ता ही होते है। कार्यकर्ता जितनी तन्मयता से कार्यकर्ता बूथों पर कार्य करते है, उतनी ही पार्टी की ताकत बढ़ेगी। इससे आगामी लोकसभा चुनाव में पुन: पार्टी प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतकर देश के विकास करेंगी। वहीं लोकसभा प्रमुख डॉ. एचएन सिंह ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से कमर कस लें, अपने अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक जनसंपर्क कर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराए। बैठक में जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय, मुरली मनोहर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर गनेश सिंह, रमेश राय, आनंद प्रताप सिंह, प्रवीण गुप्ता, विजय राजभर, राजीव जौहरी, बंबू राय, रोली सिंह, मृत्युंजय द्विवेदी, कृष्णकांत राय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें