उपजिलाधिकारी अतुल वत्स ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के पलिया गांव स्थित दूधनाथ शर्मा की आरा मशीन का निरीक्षण सोमवार की शाम कोकिया। वहां प्रतिबंधित आम के पेड़ की लकड़ी काटी जा रही थी। एसडीएम के मांगने पर लकड़ी के स्टॉक से संबंधित कोई भी कागजात नहीं दिखा पाये। निरीक्षण स्थल पर आम की लकड़ियाँ ज्यादा मात्रा में मिली तथा कुछ नीम की लकड़ियाँ भी मिली।
आरा मशीन के मालिक दूधनाथ ने बताया गया कि यह लकड़ियाँ उन भूस्वामियों की है जिनकी भूमि 6 लेन के लिये यूपीडा द्वारा क्रय की गई है परंतु आरा मशीन माकि प्रतिबंधित पेड़ों के काटने से संबंधित कोई भी अनुमति पत्र नहीं प्रस्तुत कर सके। रानीपुर में ब्लॉक कार्यालय के ठीक सामने दो आरा मशीन बिना किसी वैध लाइसेंस के चलती मिली। दोनों ही आरा मशीन के स्वामी जयप्रकाश विश्वकर्मा व जयनाथ विश्वकर्मा मौके पर मौजूद नहीं मिले। दोनों ही मशीने बिना किसी वैध बिजली कनेक्शन के चल रही थी।
वन क्षेत्राधिकारी को दोनों आरा मशीनों की लकड़ी जब्त करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। ग्राम पलिगढ़ मे भी चिखुरी शर्मा बिना लाइसेंस के आरा मशीन का संचालन करते हुए पाये गए। निरीक्षण के समय वहां मौके पर अत्यधिक मात्रा में आम, महुआ तथा नीम की प्रतिबंधित लकड़ियाँ पाई गयी। इस आरा मशीन को भी सीज करने का निर्देश वन क्षेत्राधिकारी को दिया गया।