मुहम्मदाबाद गोहना तहसील भाकपा कार्यालय पर सोमवार को कामरेड रामअवतार सिंह की अध्यक्षता में जिला काउंसिल की बैठक आयोजित हुई। जिसमें राजनैतिक एवं सांगठनिक रिपोर्ट जिला सचिव राम सोच यादव द्वारा प्रस्तुत की गई।
जिला सचिव रामसोच यादव ने बताया कि इस रिपोर्ट पर 20 लोगों ने बहस में हिस्सा लिया। जिसमें निर्णय लिया गया कि आगामी 8 तथा 9 जनवरी को आम हड़ताल को समर्थन देने तथा पूरे जिले में पार्टी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में कार्यकर्ताओं ने यह भी तय किया है कि घोसी लोकसभा सीट पर पार्टी चुनाव लड़ेगी और इसके लिए अभी से बूथ स्तर पर कमेटियां बनाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में बढ़े बिजली बिल, किरोसिन का तेल 10 रुपये प्रति लीटर करने के साथ जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना एवं बिजली की अधूरी परियोजना को अतिशीघ्र पूर्ण करने की मांग की गई। इस मौके पर विनोद राय, राम नारायण सिंह, हिसामुद्दीन, पीएन सिंह, रामचंद्र भारती, राम कुमार भारती, रामजीत चौहान, सुभाष गौतम आदि मौजूद रहे।