फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या कूच करेंगे दस हजार रामभक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विश्व हिंदु परिषद की बैठक शनिवार को नगर के हिंदी भवन सभागार में जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अयोध्या में राममंदिर के निर्माण के संबंध में चर्चा कर जिले से 10 हजार भक्तगणों को अयोध्या कूच करने की नीति तैयार की गई।
विज्ञापन

इससे पहले बैठक का शुभारंभ रामदरबार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। बैैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण को लेकर देश में चार स्थानों पर विराट धर्म सभाओं का आयोजन विश्व हिंदू परिषद द्वारा किया जाएगा। इसीक्रम में 25 नवंबर को मंदिर के निर्माण को लेकर 25 नवंबर को अयोध्या में विराट धर्म सभा में भाग लेने के लिए जिले से 10 हजार रामभक्त न केवल अयोध्या पहुंचेगे। बल्कि विराट धर्म सभा में प्रतिभाग कर मंदिर निर्माण के लिए हुंकार भरेंगे। बैठक को विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष रामकृष्ण भारद्वाज ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भानूप्रकाश पांडेय, मनोज कुमार जायसवाल, कौशल कुमार श्रीवास्तव, शैलश मौर्य, बृजेश कुमारो राय, अतुल पांडेय, सुनिल कुमार गोड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें