मऊ। अध्यापक पात्रता परीक्षा 2018 (यूपीटीईटी) 18 को जिले के 45 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। परीक्षा में 29828 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए विभागीय तैयारियां तेज हो गई हैं।
पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा अपराह्न ढाई बजे से शाम पांच बजे तक होगी। उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 9206 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए डीसीएसके पीजी कालेज, बापू स्मारक इंटर कालेज दरगाह, मोहम्मद अली इंटर कालेज करीमाबाद, नेशनल इंटर कालेज इंदारा, नेशनल इंटर कालेज मुहम्मदाबादगोहना, नेहरु इंटर कालेज रतनपुरा, पब्लिक इंटर कालेज बरामदपुरा, संत गणिनाथ राजकीय महाविद्यालय मुहम्मदाबादगोहना, शहीद इंटर कालेज मधुबन, एसएसबी इंटर कालेज अमिला, टाउन इंटर कालेज मुहम्मदाबादगोहना सहित 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
इसी तरह प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 20622 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए एएल नोमानी इंटर कालेज, आलिया गर्ल्स इंटर कालेज, आर्य बालिका इंटर कालेज गोठा, बाबा थानीदास इंटर कालेज अमिला,बापू इंटर कालेज कोपागंज, डीएवी बालिका इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, डीसीएसके पीजी कालेज सहित 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. केसी भारती का कहना है कि परीक्षा दो पालियों में जिले के 45 परीक्षा केंद्रों पर होगी। मजिस्ट्रेटों, पर्यवेक्षकों, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के लिए प्रक्रिया चल रही है।