मऊ। स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन अंतर्गत सोमवार को भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोडवेज परिसर में साफ सफाई किया। परिसर में व्याप्त गंदगी तथा अधिकारियों व कर्मचारियों के गायब रहने की शिकायत प्रभारी जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई। मामले की जानकारी होने पर सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। साथ ही अधिकारियों को फटकार लगाते हुए आवश्यक निर्देश दिया।
भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोडवेज परिसर में साफ सफाई किया। परिसर में व्याप्त गंदगी तथा अधिकारियों व कर्मचारियों के गायब रहने की शिकायत प्रभारी जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई। मामले की जानकारी होने पर सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने केंद्र प्रभारी केंद्र अधीक्षक के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताया। एआरएम तथा केंद्र अधीक्षक को बुलाकर परिसर की गंदगी, शौचालय संचालक द्वारा टॉयलेट में जाने का मनमाना शुल्क वसूले जाने, सामान की देखरेख करने स्नान करने आदि पर अनुचित शुल्क वसूले जाने पर नाराजगी व्यक्त की संचालक ने शौचालय की दीवारों पर उपयोग शुल्क मोटे-मोटे अक्षरों में अंकित कराया। अधिकारियों के सामने ही कई यात्रियों ने निगम की बसों को ड्राइवर व परिचालक द्वारा मऊ रोडवेज में बनारस की बसों को गाजीपुर से सीधे गोरखपुर लेकर चले जाने तथा बसों को अविलंब ठीक कराकर यात्रियों की कठिनाइयों को दूर करने की शिकायत की। कुछ विभागीय कर्मचारियों ने भी आला अधिकारियों से मिलकर शिकायत की। इस दौरान अशोक सिंह, संतोष सिंह, विनोद गुप्ता, महेंद्र मद्धेशिया, मयंक मद्धेशिया,आशुतोष राय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।