फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छज्जा गिरने से दो मजदूर घायल, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के गोविंद्रपुर गांव में रविवार की दोपहर एक निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से कार्य कर रहे दो मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद भवन स्वामी ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां एक की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मरदह थाना क्षेत्र के वरही गांव निवासी रवि राम (27) पुत्र स्व. मिट्ठू राम और वोगना गांव निवासी कन्हैया चौहान (45) पुत्र रामलाल चौहान गोविंद्रपुर गांव में एक व्यक्ति के घर में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान छत का छज्जा गिरने से दोनों घायल हो गए। घटना के बाद भवन स्वामी ने दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रवि राम के गंभीर घायल होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर वाराणसी रेफर कर दिया। जबकि कन्हैया चौहान का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें