फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक कर हियुवा कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती पर दिया बल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी की बैठक रविवार को सदर तहसील परिसर में मौजूद मंदिर के प्रांगण में हुई। इसमें संगठन की मजबूती और आगामी समय में होने वाले कार्यक्रमों की सफलता पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी दिग्विजय राय ने कहा कि संगठन की मजबूती पर पदाधिकारी और कार्यकर्ता ध्यान दें। बोले इसके लिए आवश्यक है कि कार्यकर्ता शहरों तक ही न सीमित रहें, बल्कि गांव और वार्डों में पहुुंचे। ताकि संगठन मजबूत हो। जिला संयोजक अजय सिंह ने कहा कि हिंदुत्व की मजबूती ही संगठन का कार्य है। यह तभी संभव है जब संगठन मजबूत रहेगा। बोले, अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण, गौ हत्या मुक्त भारत और सशक्त हिंदू समाज के निर्माण के लिए हिंदू समाज का संगठित होना आवश्यक है। इसके लिए हम सबको कार्य करने की आवश्यकता है, नगर अध्यक्ष राजीव मौर्या ने कहा कि मऊ नगर की इकाई को मजबूत करने के लिए प्रत्येक वार्डों में प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। बैठक में डॉ. मिथिलेश, विनित तिवारी, दुर्गा प्रसाद, बबलू यादव, मनीष पांडेय, अजय राय, जितेंद्र गुप्ता, मनोज कुमार, शशिकांत, संजय विश्वकर्मा, अवधेश मौर्या, अनमोल प्रकाश, प्रदीप राजभर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें