फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध -आंबेडकर महोत्सव का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड के माछिल जमीन माछिल गांव में मंगलवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बुद्ध-आंबेडकर महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव के घरों पर मोमबत्तियां जलाकर दीपोत्सव की तरह सजाने के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. रामविलास भारती ने कहा कि करुणा, शील और मैत्री ही विश्व को एकता के सूत्र में बांध सकता है। तथागत बुद्ध व बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर के विचारों पर चलकर ही देश को लोक कल्याणकारी व समतामूलक बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित लोकतंत्र सेनानी रामअवध राव ने कहा कि त्रिशरण और पंचशील को व्यवहारिक जीवन में उतारकर सभ्य समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस मौके पर सन्नी राव, विजय कुमार, डब्ल्यू राजभर, अरविंद यादव, अक्षय कुमार, प्रवीण कुमार, संजीत कुमार, सुधांशु, पामानन्द, रामप्रीत, रामबदन, तेजप्रताप, कैलाश, कौशल्या, कुसुम, आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें