फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह मूल्यांकन केंद्रों पर होगा उतरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 17 मार्च से जिले के छह मूल्यांकन केंद्रों पर होगा। बोर्ड से लगभग सात लाख उत्तर पुस्तिकाओं का अलाटमेंट किया गया है। उत्तर पुस्तिकाओं की खेप आनी शुरू हो गई है। शासन के निर्देश पर पहली बार सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएगी। परीक्षकों द्वारा कापियों के जांचने की गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी। परीक्षकों पर नजर रखने के लिए प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर एक-एक पर्यवेक्षक की तैनाती की जाएगी। पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपेंगे। वित्तविहीन शिक्षकों के मूल्यांकन कार्य बहिष्कार की चेतावनी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर असर पड़ने की संभावना प्रबल हो गई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए नगर स्थित तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, एएल नोमानी इंटर कॉलेज, टाउन इंटर कॉलेज मुहम्मदाबादगोहना, शहीद इंटर कॉलेज मधुबन सहित छह मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। शासन के निर्देश पर पहली बार सीसीटीवी की निगरानी में कापियां जांची जाएगी। तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज पर इंटर की 1.47 लाख, टाउन इंटर कॉलेज मुहम्मदाबादगोहना में हाईस्कूल की एक लाख उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया गया है। इसी तरह शहीद इंटर कॉलेज मधुबन पर हाईस्कूल की 1.18 उत्तर पुस्तिकाएं, मुस्लिम इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 1.02 लाख, एएल नोमानी इंटर कॉलेज में इंटर की 89 हजार डीएवी इंटर कॉलेज सहित सात लाख उत्तर पुस्तिकाओं का अलाटमेंट किया गया है। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर एक-एक ट्रक उत्तर पुस्तिकाओं की पहली खेप पहुंची। उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए लगभग 1500 परीक्षकों की तैनाती की जाएगी। मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर वित्तविहीन शिक्षकों के कार्य बहिष्कार की चेतावनी से मूल्यांकन कार्य पर असर पड़ने की संभावना प्रबल हो गई है। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीपी सिंह का कहना है कि छह मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक पर्यवेक्षक की तैनाती की जाएगी। रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें