फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औपचारिक रहा तहसील दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विभिन्न तहसील मुख्यालयों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सदर तहसील में आए 138 के सापेक्ष केवल एक मामले का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी देवी प्रसाद पाल की अध्यक्षता में सदर तहसील में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में 138 मामले आए। जिसमें से मात्र एक शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका। शिकायतों के क्रम में रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के जमीन सहरूल्लाह गांव के रामकुंवर ने विद्यालय से लड़के को निकालने के संबंध में, नगर के मिर्जाहादीपुरा निवासी शहनवाज ने बाहर निकालने के संबंध में शिकायती पत्र दिया। हलधरपुर थाना क्षेत्र के छत्तरपुर निवासी राहुल पुत्र विनोद राजस्व मामले से संबंधित शिकायती पत्र दिया। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के इटौरा गांव निवासी दीनानाथ ने सार्वजनिक पोखरी पर कब्जे के संबंध में शिकायत की। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी देवी प्रसाद पाल ने कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्धता के साथ किया जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, परियोजना निदेशक बीबी सिंह, डीसी मनरेगा तेजभान सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इनपुट
निस्तारण में रहे फिसड्डी
वलीदपुर। वलीदपुर संवाददाता के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना तहसील परिसर में मंगलवार को एसडीएम अनूप कुमार की अध्यक्षता में लोगों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान विभिन्न मामालों से संबंधित कुल 96 प्रार्थना पत्र आए। इसमें से 4 मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। इस मौके पर माहपुर निवासी राजकुमार ने लड़ाई में आग से नुकसान को लेकर प्रार्थना पत्र देकर मुआवजे की मांग की है। वहीं गालिबपुर के 48 महिलाओं ने पात्र गृहस्थी एवं राशन कार्ड कोटेदार के रजिस्टर में नाम दर्ज होने पर राशन न देने की शिकायत की। जिस पर एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक शरद कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र देकर जांच के निर्देश दिए है। जबकि तहसील दिवस पर सहायक चकबंदी अधिकारी रानीपुर सोते हुए पाए जाने पर एसडीएम ने उन्हें फटकार लगाई। इस अवसर पर सीओ अनिल कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव , खंडविकास अधिकारी हरिवंश प्रसाद ,अनुराग राय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें