फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शीघ्र ही बनेगा बाईपास आजमगढ़ मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट(मऊ)। अब कस्बा का बदहाल पड़ा बाईपास आजमगढ़ मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराने की सुधि लोक निर्माण विभाग ने लिया है। नई सरकार के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सड़क निर्माण प्रक्रिया शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

दोहरीघाट कस्बे में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए लगभग तीन वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग की तरफ से 20 लाख की लागत से दोहरीघाट-आजमगढ़ बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य कराया गया था। यह मार्ग विक्ट्री इंटर कालेज चौराहा से धनौली रामपुर होते हुए आजमगढ़ को जोड़ता है। सड़क बनने के कुछ ही समय बाद गड्ढे में तब्दील हो गई थी। सड़क पर मरम्मत कराने के मामले में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला संयोजक राघवेंद्र राय शर्मा ने पीएमओ को पत्र भेजा था। पीएमओ की पहल पर शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने बजट की मांग की थी। अमर उजाला ने कस्बावासियों की समस्या को कई बार प्रमुखता से प्रकाशित किया। नई सरकार के गठन के बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से लोगों में हर्ष का माहौल है। इस बाबत लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सुरेश राम का कहना है कि जल्द ही इस बाईपास लिंक मार्ग को गड्ढा मुक्त तथा लेपन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें