मऊ। ग्रेटर नोएडा में 29वीं उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड रीजनल एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन चार अक्टूबर को संत जोसफ स्कूल में हुआ। प्रतियोगिता में फातिमा स्कूल ताजोपुर की छात्राओं ने अपना परचम लहराया।
आयुषी सिंह ने तीन किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर पुणे में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। छात्र सृष्टि राय ने रिले रेस में वाराणसी जोन की तरफ से दौड़ते हुए कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय व जनपद का नाम रोशन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सिस्टर सिंथिया ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि बालिकाओं की क्षमता को पहचाने और उनको सहयोग प्रदान कर उत्साहवर्धन करें जिससे वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें । खेल शिक्षक अजय उपाध्याय सहित अन्य शिक्षकों के मार्गदर्शन के लिए भी उन्होंने आभार प्रकट किया । ब्यूरो