मऊ। दोहरीघाट थाना क्षेत्र की एक गांव की दो सगी बहनों के साथ एक युवक ने न सिर्फ छेड़खानी की बल्कि विरोध करने पर उनकी पिटाई भी कर दी। छात्राओं ने इसकी शिकायत घर जाकर अपनी मां से की तो उसने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया।
दोहरीघाट थाना क्षेत्र की एक गांव की दो सगी नाबालिग बहनें हाईस्कूल की छात्रा हैं। शनिवार की अपराह्न स्कूल से पढ़कर घर जा रही थी। रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उन्हें रोक लिया और छेड़खानी करने लगा। दोनों बहनों ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने उन्हें पीट दिया और घर न बताने के लिए धमकाया। दोनों छात्राओं ने इसकी सूचना घर जाकर अपने मां को दी। छात्राओं की मां ने जब यह घटना सुनी तो वह थाने पहुंची और आरोपी युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। इस संबंध सीओ घोसी असलान सिद्दीकी ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।