फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी सौहर्द की मिशाल पेश करेंगे ताजिएदार और पूजा समिति के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। संप्रदायिकता के मामले में संवेदनशील मऊ जिले में इस विजयदशमी और मुहर्रम के पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए दुर्गा पूजा समिति के साथ ताजिएदार गंगा जमुनी तहजीब को बढ़ावा देंगे। हालांकि सुरक्षा के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने कमर कस लिया है। बावजूद दोनों समुदाय के लोग टाइमिंग के जरिए व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आपसी मिसाल को कायम करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

पर्व के दौरान परंपराओं को निभाने वाले मऊ शहर में बीते समय में हुई घटनाओं को लेकर हर कोई सशंकित रहता है। ऐसे में लंबे समय के बाद इस वर्ष ऐसा संयोग बना है कि मुहर्रम की नौवी और विजय दशमी का पर्व एक ही दिन पड़ेेगा। ताजिएदार कमेटी के महामंत्री मसूद खां ने बताया कि इस बार आए इस संयोग को हम दोनों समुदाय के लोग मिलकर ऐसे निभाएंगे कि सभी इसको याद करेंगे। यही बात दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष रामकरन राय ने बताया। सातवीं के अवसर पर निकले जलुस में ताजिया कमेटी के मकसुद खां के साथ दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष रामकरन राय भी मौजूद थे। बताते चले जिला और पुलिस प्रशासन ने पहले ही दोनों वर्गो के बीच बैठक कर नौवी को निकलने वाले मुहर्रम के जुलूस और प्रतिमा भसान के बाबत समय का निर्धारण कर दिया है। इस दौरान नगर क्षेत्र की पांच प्रतिमाए जो निकाले जाने वाले मुहर्रम के जुलूस के रास्ते में पड़ती हैं, उसे रात को दस बजे के अंदर उठावा देगा। दुर्गा पूजा महासमिति ने इसके लिए बकायदा लिखा पढ़ी कर अनुमति प्रदान किया है। इस बीच रात को 11 बजे से मुहर्रम का जुलूस निकलेगा, जो दो घंटे के अंदर समाप्त हो जाएगा। मुहर्रम के जुलूस के समाप्त होते ही दुर्गा प्रतिमा भसान का जुलूस निकाला जाएगा। समय की पाबंदी को पूरा कराने के लिए दोनों समुदाय जुटें हैं। दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष रामकरन राय और ताजिया कमेटी के महामंत्री मसूद खां ने कहा कि इस बार के बाद यह संयोग 36 वर्षो के बाद आएगा। ऐसे में दोनों समुदाय मिलकर इस संयोग को गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल के रुप में पेश करेंगे। जबकि पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूर्व की संवेदनशीलता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बलम की तैनाती की गई है। बोले जब दोनों समुदाय केलोग एक दूसरे की मदद और पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में लगेगे तो पुलिस और प्रशासन की कोई बहुत भूमिका नहीं होगी। सिर्फ पुलिस उनके सहयोग में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें