मधुबन (मऊ)। थाना क्षेत्र के रामपुर बेलौली के पास स्कूल की छात्रा से छेड़खानी करने की घटना के बाबत पीड़िता के परिवारीजन ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट बुधवार को दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले ली।
थाना क्षेत्र के एक बाजार स्थित एक स्कूल से 13 सितंबर को छुट्टी होने के बाद घर लौट रही 12 वर्षीय छात्रा को बेलौली के पास सुनसान जगह पर एक मनबढ़ ने छेड़ा। साथ ही उसके साथ अश्लील हरकत भी की। हालांकि छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया । घर लौटने के बाद छात्रा ने इसकी शिकायत परिजनों से की। जानकारी होने पर छात्रा के पिता ने युवक दिनेश उर्फ भुटक के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस बुधवार को थाने में छेड़खानी और पाक्सो एक्ट की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। ब्यूरो