फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पिटाई कर 80 हजार लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के पास गुरुवार की देर रात एक युवक की पिटाई कर बदमाश 80 हजार रुपये नगद लूटकर भाग गए। पुलिस इस मारपीट का मामला बता रही है। पीडित युवक की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट की धाराओं में एक नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र के दौलसेपुर गांव निवासी रजनीश यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार की शांम वह उधार में लिए गिट्टी बालू और पेंट रुपये देने के लिए खुरहट बाजार स्थित दुकानदार के पास जा रहा था। अभी वह हाजीपुर गांव के पास पहुंचा ही था कि पहले से मौजूद चार युवकों ने उसे रोक लिया। चारों युवकों ने उसकी लाठी से पिटाई कर उसको पास के 80 हजार रुपये नगद छीन लिया। हमलावरों की पिटाई से लहूलुहान हो रजनीश यादव छटपटाने लगा। उसकी कराह सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश भाग गए थे।
लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मूलचंद चौरसिया कहा कहना था कि यह मामला लूट का नहीं है ,वरन मारपीट का है। इस मामले में रानीपुर थाना क्षेत्र के अभिषेक राजभर सहित तीन अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मारपीट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। एसओ ने बताया कि पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों की जल्द गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें