फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए 7837 विद्यार्थी

विज्ञापन
नगर के सोनीधापा इंटर कालेज परीक्षा केंद्र से यूपी बोर्ड दसवीं की परीक्षा देकर​ निकालतीं छात्राए
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वायस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान, इंटर व्यवसायिक और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट इतिहास की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बीच परीक्षा कक्ष में भेजा गया। सभी परीक्षा केंद्रों की जिलास्तरीय कंट्रोल रूम सहित त्रिस्तरीय ऑनलाइन निगरानी की जा रही थी।
इसके साथ प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे। बोर्ड से नामित जनपदीय पर्यवेक्षक परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे। दोनों पालियों में 8395 के सापेक्ष 7837 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में हाईस्कूल गृह विज्ञान, इंटर व्यवसायिक की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक हुई। पहली पाली में पंजीकृत 6320 के सापेक्ष 5875 परीक्षार्थी शामिल हुए। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट इतिहास की परीक्षा दोपहर बाद दो बजे से शाम 5.15 बजे तक हुई।
विज्ञापन

दूसरी पाली में पंजीकृत 2075 के सापेक्ष 1962 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें