फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आंकलन के लिए पहले चरण में 776 विद्यालय चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक और दो के बच्चों की शैक्षिक क्षमता के आंकलन के लिए पहले चरण में 776 प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों को चिह्नित किया गया है। इनमें 19 से 24 दिसंबर तक निपुण टेस्ट का आंकलन किया जाएगा। छात्रों के साथ फोटो भी निपुण लक्ष्य एप पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से निपुण लक्ष्य एप पर ऑनलाइन मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें बच्चों को शब्दों, अंकों को पहचानने, उनको जोड़कर पढ़ने एवं जोड़-घटाना आदि क्षमताओं का मूल्यांकन होगा। टेस्ट में छात्र-छात्राओं के नाम रैंडम आएंगे। एक डीएलएड प्रशिक्षु एक विद्यालय के एक कक्षा के 12 छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन करेंगे। इस तरह प्रत्येक विद्यालय से 24 बच्चों का आंकलन किया जाएगा। इस तरह 19 से 24 दिसंबर के बीच जिले के 776 विद्यालयों के 18 हजार 724 छात्रों का मूल्यांकन होगा।
छात्रों के मूल्यांकन के लिए जिले में डीएलएड प्रशिक्षुओं की 146 टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में दो प्रशिक्षु लगाए गए हैं। इस तरह 292 डीएलएड प्रशिक्षु लगाए जाएंगे। खास बात यह है कि डीएलएड प्रशिक्षु जब छात्रों का मूल्यांकन करेंगे तो उसकी जियो फेंसिंग मुख्यालय देखेगा। प्रशिक्षु को छात्र-छात्रा के साथ फोटो भी लेकर अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन


एप पर आ जाएंगे परिणाम
भाषा एवं गणित दोनों विषयों के लिए निर्धारित प्रश्नों में से अलग- अलग 75 प्रतिशत प्रश्नों के सही उत्तर दिए जाने पर विद्यार्थी को निपुण घोषित किया जाएगा। आंकलन के समय उत्तरों को दर्ज करने के बाद निपुण लक्ष्य एप पर स्वतः ही परिणाम आ जाएंगे। यह पता लग जाएगा कि विद्यालय के कितने छात्र-छात्राएं निपुण हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें