प्राविधिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा हुई। 12 हजार परीक्षार्थी के सापेक्ष 11240 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा को नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे।
नगर सहित जिले के डीसीएसके पीजी कालेज, डीएवी इंटर कालेज, डीएवी बालिका इंटर कालेज, सोनीधापा बालिका इंटर कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज, अब्दुल लतीफ इंटर कालेज, आजाद हिंद महाविद्यालय, रामरती देवी इंटर कालेज सहित 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
परीक्षा के लिए 12 हजार परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। 760 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। आजाद हिंद महाविद्यालय के केंद्र अधिकारी चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने केंद्र पर 500 के सापेक्ष 465 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
राजकीय पालिटेक्निक के जोनल आफिसर ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक केंद्र अधिकारी की तैनाती की गई थी। इसके अलावा पांच परीक्षा केंद्रों पर जोनल आफिसर की तैनाती की गई थी। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे।