मऊ। नगरपालिका अध्यक्ष अरशद जमाल की अध्यक्षता में जलकल विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में लगभग 75 नए नलकूपों की स्थापना की जानी थी। जिनमें लगभग 20 नलकूपों का कार्य पूर्ण हो चुका है। पूर्ण रूप से तैयार नलकूपों का उद्घाटन अगले सप्ताह होगा।
बैठक को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि पालिका द्वारा सुचारू रूप से जलापूर्ति करने के लिए नए नलकूपों की स्थापना, पाइपलाइन का विस्तार, सार्वजनिक स्थलों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किया जाएगा। उन्होंने अवर अभियंता जलकल को जलापूर्ति बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्याें का अविलंब टेंडर कराने का निर्देश दिया। उन्होंने जलजमाव की समस्या को भी दूर करने की बात कही।
कहा कि नगरपालिका क्षेत्र में लगभग 75 नए नलकूपों की स्थापना की जानी थी। जिनमें लगभग 20 नलकूपों का कार्य पूर्ण हो चुका है। पूर्ण रूप से तैयार नलकूपों का उद्घाटन अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा।
जिन क्षेत्रों में नलकूप स्थापित किए जा चुके हैं उनमें झील महल के पास 20 एचपी, बढुआगोदाम डीह बाबा/सोसाईटी के पास 20 एचपी, बड़ी भुजौटी में 20 एचपी, हकीकतपुरा के पास 20 एचपी, मुंशीपुरा नई बस्ती क्षेत्र में 20 एचपी, रस्तीपुर में 20 एचपी, डोमनपुरा पूर्वी जफर नगर में 10 एचपी, रघुनाथपुरा में 10 एचपी आदि हैं। कहा कि गर्मी के मद्देनजर जिन स्थानों पर वाटर कूलर लगाए गए हैंं।
उनमें बलिया मोड़, पुलिस चौकी, चंद्रभानपुर रोज गार्डेन भीटी, ख्वाजाजहांपुर सेल्फी प्वाइंट के पास, विश्वनाथपुरा मिर्जाहादीपुरा के पास, मदनपुरा रोड, काजी टोला, सॉबरी मस्जिद के पास, मुसरदह मोड़ हनुमान मंदिर के पास, वार्ड नंबर 11 डाड़ी चट्टी हनुमान मंदिर, सरकारी अस्पताल रैन बसेरा के पास, बख्तावरगंज चट्टी पर सम्मे माता मंदिर आदि स्थान शामिल हैं।
बताया कि पहले चरण में नगर के 10 स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट स्थापित किए गये हैं, इससे भूगर्भ में जल रिचार्ज होगा। बरसात से पूर्व नवनिर्मित वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट का भी उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।