फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के बीच जाएं समाज के नेता : दारा चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन नगर पंचायत के पांती रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के परिसर में भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के नेता अपने समाज के बीच जाएं। विशिष्ट अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन विधायक फागू चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़ी जातियों को उचित सम्मान मिला। राज्य सभा सांसद सकलदेव राजभर ने भी विचार रखे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया,शकुंतला चौहान, भरत भैया, डा एचएन सिंह, आलोक मल्ल,राजीव कुमार पाण्डेय, भरत लाल राही,अशोक राजभर, राम प्रवेश राजभर आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, मंच पर पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष राम प्रवेश राजभर और प्रदेश सदस्य अशोक राजभर को मंच पर स्थान न मिलने पर समर्थक प्रदर्शन करने लगे। जिलाध्यक्ष और उनके समर्थकों ने पार्टी जिलाध्यक्ष पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम सब भाजपा के साथ हैं लेकिन जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय के साथ नहीं। उधर दुर्गविजय राय ने इसे पार्टी का अंदरूनी मामला बताते हुए कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। वहीं फागू चौहान का कहना था कि कार्यकर्ताओं का हित सर्वोपरि है। इनके सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें