फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़नदस्ते ने कार से एक लाख की नकदी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए गठित उड़नदस्ते ने सोमवार को चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के आजमगढ़-मऊ सीमा स्थित औसतपुर के पास एक कार में छापामारी करते हुए करीब एक लाख रुपये की नकदी बरामद की है। कार सवार नकदी की बाबत संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके चलते बरामद नकदी को जब्त कर ट्रेजरी में जमा करा दिया गया है।
विज्ञापन

उड़नदस्ते में शामिल उड़नदस्ता के प्रभारी अनिरुद्ध चौबे टीम के साथ टीम सोमवार को आजमगढ़-मऊ मार्ग स्थित औसतपुर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। सुबह करीब 10 बजे मऊ से आजमगढ़ की तरफ से जा रही एक कार को रोक कर उसकी तलाशी लेने पर उसमें से करीब 1 लाख 13 हजार 440 रुपये की नकदी बरामद हुई। उड़नदस्ता के प्रभारी अनिरुद्ध चौबे ने बताया कि कार से बरामद नकदी के संबंध में कार चालक रणधीर सिंह पुत्र केदार सिंह निवासी हथौता थाना जहानागंज आजमगढ़ द्वारा पूछताछ में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर नकदी को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें