फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों विद्यालय के ताला खुलने का इंतजार करते रहे बच्चे और शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा सत्र के पहले दिन सोमवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के ढेकवारा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षाओं का ताला न खुलने से बच्चों तथा शिक्षकों को घंटो इंतजार करना पड़ा। ऐसे में बरामदे में ही छात्रों को बिना श्यामपट्ट के पढ़ाई करनी पड़ी। सूचना पर अपराह्न एक बजे पहुंचे बीईओ ने कमरों का ताला खुलवाया।
विज्ञापन

ढेकवारा स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कंचन बाला राय 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गईं। लेकिन विद्यालय के प्रभार का आदान प्रदान नहीं हुआ। सोमवार को शिक्षा सत्र के प्रथम दिन जैसे ही अध्यापक तथा छात्र विद्यालय पर पहुंचे तो कमरों में ताला बंद था। सूचना आला अधिकारियों को दी गई। घंटो कमरों का ताला न खुलने से छात्रों को बरामदे में बिना किसी संसाधन के ही बैठकर पढ़ना पड़ा। दोपहर एक बजे विद्यालय पर पहुंचे बीईओ ने कमरों का ताला खोलवा रजिस्टर आदि अध्यापकों को उपलब्ध कराया।
इस बाबत बीईओ आरपी राम ने बताया कि विद्यालय पर तैनात प्रधानाध्यापिका सेेवानिवृत्त हो गईं थीं लेकिन प्रभार का आदान प्रदान नहीं हुआ था। इस स्थिति में अध्यापकों तथा छात्रों को दिक्कते उठानी पड़ी। कमरों का ताला खोलवा दिया गया और प्रभार का भी आदान प्रदान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें