मऊ/इंदारा। रेलवे मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में आरपीएफ - जीआरपी ने संयुक्त रूप से जिले के दो जंक्शन पर 15 से ज्यादा ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने अप और डाउन लाइन से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को स्टेशनों पर चेकिंग किया गया। इस दौरान टीम ने 40 यात्रियों को पकड़ा, जहां इनसे करीब 30 हजार सूे ज्यादा राशि जुर्माना वसूला गया। अचानक रेलवे की इस अभियान से बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। शुक्रवार की सुबह रेलवे मजिस्ट्रेट विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मऊ जंक्शन और इंदारा जंक्शन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने कृषक एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, भटनी पैसेंजर, बलिया पैसेंजर ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दोनों जगहों पर बिना टिकट यात्रा कर रहे 40 लोगों को टीम ने पकड़ा, जहां मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इन यात्रियों से 29 हजार 740 रुपये का राजस्व वसूल किया गया। साथ ही पांच यात्रियों द्वारा जुर्माना न भरने पर जेल भेजने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान सीटीआई अरुण सिंह, आरपीएफ प्रभारी डीके राय आदि मौजूद रहे।
इनसेट=
प्लेटफार्म पर धूम्रपान और पटरी किनारे शौच करने पर जुर्माना
मऊ। आरपीएफ प्रभारी डीके राय ने बताया कि शुक्रवार को आरपीएफ-जीआरपी द्वारा मऊ स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने कृषक एक्सप्रेस के एक कोच में पायदान पर बैठे तीन युवकों को पकड़ा, जहां उन पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की। वहीं स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर धूम्रपान कर रहे एक युवक तथा रेलवे पटरी किनारे शौच कर रहे पांच लोगों को पकड़ा।