फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की जमीन से हटा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन के आस पास रेलवे की जमीनों पर अवैध रूप से ठेला, खोमचा, व अन्य माध्यमों से कब्जा कर दुकान करने वाले पटरी दुकानदारों पर सोमवार को रेलवे पुलिस ने अभियान चलाकर पटरी दुकान मालिकों को भगा दिया। पुलिस की कार्यवाई से पटरी दुकानदारों में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा ।
विज्ञापन

स्थानीय रेलवे स्टेशन के आसपास पूर्वी फाटक से लेकर करहां रोड, शहीद चौराहा, स्टेशन के सामने, पश्चिमी फाटक और आजमगढ़ रोड की सड़क के दोनों तरफ की पटरियों पर अवैध रूप से कब्जा जमाए खोमचे व पटरी दुकानदारों व ठेले वालों के चलते राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायत किए जाने का संज्ञान लेते हुए आरपीएफ ने दर्जन भर जवानों के साथ मौके पर पहुंच कर अवैध कब्जादारों को भगा दिया। पुलिस ने चेतावनी दिया कि यदि पुन: अतिक्रमण हुआ तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा नियमित चेकिंग के क्रम में रेलवे पुलिस ने आरक्षण खिड़की पर बिना लाइन खड़े लोगों को चेतावनी देकर क्रमवार टिकट लेने की हिदायत दी। प्लेटफार्म पर इधर उधर घूम रहे संदिग्धों से पूछताछ के बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। आजमगढ़ आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक राशिद मिर्जा बेग ने बताया कि उक्त चौराहे के आसपास रेलवे की जमीन पर अस्थाई रूप से पटरी दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया जारहा है। लोगों की शिकायत पर सोमावार को अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा गया है। कहा कि पुन: अतिक्रमण की शिकायत मिली तो सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें