मऊ। समाजवादी विकास विजन एवं समाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत शनिवार की शाम सदर विधान सभा के जिला मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर 15 में समाजवादी विकास विजन, सामवादी न्याय जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन अखंड प्रकाश पांडेय ने तथा संचालन धीरज राजभर ने किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि रमाशंकर राजभर विधार्थी जी थे । कार्यक्रम का शुभारंभ नगर के फातिमा अस्पताल चौराहे से इमिलिया चांदमारी तक पद यात्रा कर जनसंपर्क किया गया। इसके बाद चौपाल कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इसमें मुख्य अतिथि ने भाजपा के केंद्र और प्रदेश सरकार की नाकामियों पर प्रकाश डाला, साथ ही समाजवादी पार्टी के कार्यो और उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम के समापन की घोषणा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ने किया। चौपाल को कुद्दुस अंसारी, अल्ताफ अंसारी, शिवप्रताप यादव मु्न्ना, हजारी सिंह, रामप्रकाश यादव, दिलीप पांडेय, रामप्रकाश यादव बबलू आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम मे शाश्वत तिवारी, अंकित सिंह, राजू मौर्य, जयसिंह भारती, बबलू मास्टर, रत्नेश राम, आशीष सिंह, नन्हे, गुड्डू राजभर, प्रियांशु, आदित्य पांडेय, आदित्य शर्मा, अतुल कुमार, छोटू, सौरभ सिंह, गौरव सिंह, अंकित पासवान आदि लोग मौजूद रहे।