अमिला। राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन के निर्माण कार्य में कार्यदायी संस्था के गैर जिम्मेदाराना रवैये से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। सड़क पर हमेशा धूल उड़ते रहने से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। शिकायत के बाद सड़क पर पानी छिड़काव नहीं कराया जा सका है।
राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर स्थित बाबा थानीदास मोड़ के पास दरगाह मोड़ से निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। ऐसे में वाहनों के आवागमन से धूल उड़ रही है। इसके मद्देनजर सड़क पर पानी का छिड़काव होता था लेकिन एक पखवारा से पानी का छिड़काव नहीं होने से राहगीर तथा आम लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। इस संबंध में क्षेत्र के पुरषोत्तम, दुर्गेश, अरविंद सिंह, मुन्नासिंह, शिवराम, मुकेश, संतोष, गोनू, कैलाश, उछाहलसिंह का कहना था कि सड़क पर शीघ्र ही पानी का छिड़काव शुरू नहीं हुआ तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।