फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा मऊ स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। प्रयागराज कुंभ मेले में जाने के लिए उमड़ने वाली तीर्थयात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। इसके लिए ट्रेनों से लेकर स्टेशन के प्लेटफार्म तक सुरक्षा को लेकर खासी सतर्कता बरतने के साथ यात्रियों एवं उनके सामानों की निगरानी के लिए स्टेशन पर हाई अलर्ट करने के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाने का कवायद शुरू की जा चुकी है। इसके लिए 16 सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए जहां आ चुका है, वहीं अतिरिक्त फोर्स की डिमांड भी स्थानीय जीआरपी एसओ द्वारा मुख्यालय को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

15 जनवरी मकर संक्रांति को शुरू हो रहे प्रयागराज में कुंभ मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए और किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जीआरपी युद्धस्तर पर तैयारी करने में जुटी है। जहां इसके लिए मऊ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे चप्पे की निगरानी को लेकर 16 सीसीटीवी कैमरा जीआरपी को भेजा जा चुका है। शुक्रवार को इसके लगाने का कार्य की होने की उम्मीद है। जीआरपी थानाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा स्टेशन के प्रवेशद्वार, निकासी, पूछताछ केंद्र, चारों प्लेटफार्म के साथ अन्य जगहों पर लगाए जाएंगे। जहां इसकी मॉनीटरिंग के लिए जीआरपी थाना में ही कंट्रोल रूम बनाकर निगरानी की जाएगी। वहीं मेले को लेकर स्टेशन और ट्रेनों में भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को और भी दुरस्त करने के उद्देश्य से 70 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें