फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा में बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन ने मदरसा प्रबंधकों तथा प्रधानाचार्यों की बैठक कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में लिया। इसमें मदरसा में खसरा, रुबेला टीकाकरण अभियान के तहत शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं का टीकाकरण कराए जाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन ने कहा कि शीतकालीन अवकाश होने के कारण टीकाकरण की प्रगति कम रही है। बताया कि मऊ नगर के 15 मदरसों में 12 हजार छात्र छात्राओं तथा जिले के अन्य मदरसों में लगभग आठ हजार छात्र छात्राओं का टीकाकरण कराया जाना था। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने प्रबंधकों तथा प्रधानाचार्यो को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग का पूरा सहयोग करते हुए शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराएं। टीकाकरण के मद्देनजर 16 जनवरी को मदरसा फैजेआम में मदरसा प्रबंधकों तथा प्रधानाचार्यों की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें