फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूस की रात में बिजली आई, कैसे हो सिंचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों रात में बिजली सप्लाई की जा रही है। इस समय रात में भीषण ठंड पड़ रही है। गलन के चलते रात में बिजली से चलने वाले नलकूपों से सिंचाई कर पाना काफी कष्टकर हो रहा है। किसानों ने सर्दी को देखते हुए दिन में बिजली सप्लाई करने की मांग किया है।
विज्ञापन

जिले में इस समय गेहूँ, जौ, मटर, सरसों आदि की सिंचाई का मुख्य समय चल रहा है। इस समय एक माह से गावों में दिन में दो घंटा भी लगातार बिजली नहीं मिल रही है। केवल रात्रि में ही बिजली गावों को मिल रही है तो इस ठंड में किसान का खेतों में पानी चलाना मौत से लड़ने के समान है। आज तक नहरों में पानी न आने से सिंचाई के लिए बिजली ही एक मात्र सहारा है कि किसान खेतों की सिंचाई कर सके। जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष व भाजपा किसान नेता राकेश सिंह, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह और आलोक सिंह ने जिलाधिकारी व अधीक्षण अभियन्ता से ठंड में किसानों के सिंचाई कार्य के लिए दिन में सुबह 8 बजे से सायं 6 बजे तक जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की मांग की है।
किसानों का कहना है कि गावों में बिजली दिन में न देना किसानों का उत्पीड़न है अगर रात्रि में ठंड से या सर्प के काटने से कोई किसान मरता है तो इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। अगर बिजली आपूर्ति का शेड्यूल दिन का नहीं हुआ तो 28 दिसम्बर को पुन: जिलाधिकारी और अधीक्षण अभियंता विद्युत से किसानों का प्रतिनिधि मंडल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें