मधुबन थाना क्षेत्र के जजौली में लम्बे समय से कच्ची शराब के कारोबार में लगे एक व्यक्ति के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। कई ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को पत्रक सौंप कर कच्ची शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। गांव वालों की शिकायत थी कि ग्राम सभा में वर्षो से एक व्यक्ति द्वारा कच्ची शराब का कारोबार किया जा रहा है। गरीब और मजदूर तबके के लोग इसका सेवन करते हुए अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। साथ ही शराबियों के उत्पात के चलतें महिलाओं और लड़कियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों के समझाने के बाद भी शराब कारोबारी इस कारोबार को फलीभूत करने में जुटा रहा। जिससे क्षुब्ध गांव के दुर्गा सोनकर, पहलू, सुभाष, महेन्द्र, अंजनी, दुलारे सहित एक दर्जन ग्रामीण थाने पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए संबंधित कच्ची शराब कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया।