फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि निवेश मेला तीन दिसंबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शासन द्वारा किसानों के कल्याण के लिए उचित कीमत एवं उचित स्थान पर कृषि संबंधी निवेशों एवं नवीन तकनीक के साथ संतुलित उर्वरक, उन्नतशील बीज एवं अन्य लाभकारी योजनाओं को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकास खंडों में तिथियों को निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन

कोपागंज ब्लाक में तीन दिसंबर को काली मंदिर फतेहपुर, परदहां ब्लाक में चार दिसंबर को प्राथमिक विद्यालय राघोपट्टी, रतनपुरा ब्लाक में पांच दिसंबर को पंचायत भवन मीरपुर, मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक में छह दिसंबर को हनुमान मंदिर सुतरही, रानीपुर ब्लाक में सात दिसंबर को प्राथमिक विद्यालय खानपुर, घोसी ब्लाक में आठ दिसंबर को शिव मंदिर तिलई बुजुर्ग, बड़रांव ब्लाक में 10 दिसंबर को पंचायत भवन भीरा, दोहरीघाट ब्लाक में 11 दिसंबर को दुर्गा मंदिर कोरौली, फतेहपुर मंडांव ब्लाक में 11 दिसंबर को प्राथमिक विद्यालय बदनपुर सहित सभी स्थानों पर कृषि निवेश मेला पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें