मधुबन। भाजपा की ओर से सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक 6 टोलियों में विधानसभा मधुबन के विभिन्न गांवों में पद यात्रा का शुभारंभ शहीद स्मारक मधुबन से किया गया। इस पद यात्रा का नेतृत्व करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने कहा कि भाजपा सरकार में हर तबके की सुरक्षा है, यह जाति पात के भावना से ऊपर उठते हुए सबका साथ सबका विकास चाहती है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता का कहना था कि भाजपा सरकार में योजनाओं का सीधा लाभ लाभार्थियों को मिल रहा है। भरत, प्रशांत गुप्ता, वंटी राय ने संयुक्त रूप से कहां कि सरकार के लाभकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए यह पदयात्रा निकाला जा रहा। सरकार के बढ़ते लोकप्रियता से विपक्षी सकते में है तथा पार्टी के खिलाफ भ्रांतियां फैलाने में लगे हैं, लेकिन देश की जनता विपक्षियों की चाल को पहचान चुकी है तथा इनका जवाब देने के लिए तैयार बैठी है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष मंगरू प्रसाद गुप्ता, डॉ. रविन्द्र सिंह, बबलु ठठेरा, डॉ. एचएन सिंह, राधेश्याम सिंह, आलोक मल्ल, शिवशरन मल्ल, डब्बू चौधरी, अभिषेक सिंह, गिरिजाशंकर मौर्य आदि रहे।