फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 हजार दीपों से जगमग हुए देवलास के मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। कार्तिक शुक्ल हरी सैनी एकादशी के अवसर पर देवल मुनि की तपोभूमि देवलास पर सूर्य मंदिर शिव मंदिर, सूर्य कुंड, रविदास मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर सहित देवलास के देवालयों पर दीपदान का आयोजन किया गया। जिसमें सूर्य मंदिर, सूर्य कुंड शिव मंदिर आदि पर देसी घी और तेल से 51 हजार दीप जलाया गया। मान्यता है कि देवताओं ने दीपदान के साथ उत्सव का आयोजन किया था। उसी दिन आयोजन के फल स्वरूप पृथ्वी लोक में मानव ने भी उन देव शक्तियों की एवं त्रिलोकीनाथ की आरती उतारना और उत्सव मनाना आरंभ किया।
विज्ञापन

समाजसेवी संतोष सिंह, अजय जायसवाल, विजयशंकर पांडेय के नेतृत्व में देवर्षि देवल रामलीला और जन कल्याण समिति तथा सूर्य मंदिर पर 51हजार दीप जलाया गया।इस अवसर पर शिव शंकर पांडेय, डॉ. राम मूरत यादव, अनुराग यादव, अभिषेक यादव, कैलाश राजभर, श्याम सुंदर पांडेय, रूद्रप्रताप सिंह, विमल पांडेय, निखिल मिश्रा, मनोज पांडेय, सूर्यप्रताप सिंह, राजू, चंदन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें