मऊ। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के तमसा नदी पुल स्थित रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की देर रात ट्रेन से कटी हाल में 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव को सुबह शौच करने के लिए गए लोगों ने देखा और इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। मामला जीआरपी का होने के कारण सूचना मिलने पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
बताते चलें कि देर शाम शव की शिनाख्त हबीबुल रहमान के रुप में हुई। अधेड़ मऊ जिला मुख्यालय स्थित दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुरा मुहल्ले का निवासी था। जीआरपी पुलिस की माने तो शव मिलने की सूचना पर हबीबुल रहमान के परिवार के सदस्य मोचरी पर पहुंचे। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने शव की शिनाख्त किया। परिवार के सदस्यों के अनुसार हबीबुल रहमान समान्य रुप से शुक्रवार की रात घर से खाना आदि खाकर निकले। इसके बाद वापस नहीं लौटे। इस पर परिवार के सदस्यों ने रात में ही उनकी अपने स्तर से तलाश किया। लेकिन उनका कही पता नहीं चला। दूसरी तरफ शौच करने के लिए निकले लोगों ने शव को ट्रैक पर देखा, और इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दिया।