हत्या के प्रयास के मामले में नामजद तीन आरोपियों ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लोकेश नागर ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया। इस दौरान आरोपियों की ओर से उनके अधिवक्ता ने जमानत के लिए अर्जी दिया। जिसे सुनवाई के बाद सीजेएम ने खारिज कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले आरोपी अतीक और आमिर पुत्र कैसर तथा अजहरूद्दीन पुत्र रजी अहमद कोतवाली घोसी क्षेत्र के हमीदपुर गांव के निवासी हैं। ब्यूरो